Saturday, April 18, 2026

आईपीएस गौरव गोस्वामी ने रांची के ग्रामीण एसपी के तौप पर पदभार संभाला.

Share

रांची: राजधानी रांची के नए ग्रामीण एसपी के तौर पर आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को अपना कार्यभर संभाला. इससे पूर्व गौरव गोस्वामी रामगढ़ के पतरातू में एसडीपीओ के पद पर तैनात थे.

ग्रामीण क्षेत्र को अपराध मुक्त करने की योजना पर होगा काम

शनिवार को समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में गौरव गोस्वामी ने अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची के ग्रामीण क्षेत्र में किस तरह के आपराधिक वारदात होते हैं, उसका विश्लेषण करने के बाद सभी तरह के हॉटस्पॉट को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिससे की ग्रामीण इलाके को हर तरह के अपराध से मुक्त किया जा सके.

आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा: गौरव गोस्वामी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ किस तरह का है, इसका संपूर्ण विश्लेषण किया जाएगा. राजधानी की पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए ग्रामीण इलाके को सुरक्षित करना बेहद आवश्यक होता है. आईपीएस गौरव गोस्वामी ने बताया कि पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के द्वारा बेहतरीन काम किया गया था, उन सभी कामों को वह आगे बढ़ाएंगे.

परवीन पुष्कर का तबादला देवघर हुआ

गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात झारखंड के पुलिस महकमे में फेर बदल करते हुए एक साथ 46 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. रांची के ग्रामीण एसपी रहे प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं प्रवीन पुष्कर की जगह रांची के नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी को बनाया गया है.

Read more

Local News