Saturday, April 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है. हालांकि, पीएम मोदी किस मुद्दे पर बात करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. तब भी ये उम्मीद जताई जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण पर अपनी बात रख सकते हैं, क्योंकि शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिर गया था.

इस बिल के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 किए जाने का प्रस्ताव था. 2029 के संसदीय चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए ऐसा किया जा रहा था. महिला आरक्षण को लागू करने के लिए ही परिसीमन की भी तैयारी थी.. लेकिन सरकार लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा जुटा नहीं पाई और संविधान संशोधन बिल गिर गया.  

इसी बीच पीएम मोदी ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति यानी CCS की बैठक की.. जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई. 

Read more

Local News