Thursday, April 30, 2026

 पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स पर तीन विकेट से जीत दर्ज की.

Share

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है. उन पर यह जुर्माना आईपीएल 2026 के उनके पहले मैच के बाद ही लगाया गया. जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटन्स पर जीत दर्ज करके टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था. अय्यर पर ये जुर्माने स्लो ओवर रेट की वजह से लगया गया.

IPL ने एक बयान में कहा, ‘पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ उनकी टीम ने धीमी ओवर-रेट बनाए रखी थी.’

बयान में आगे कहा गया, ‘चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया.’

न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में PBKS ने 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2022 की चैंपियन टीम गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया.

इस दौरान शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अय्यर की टीम को कड़ी चुनौती पेश की और लगातार दबाव बनाए रखा. लेकिन कूपर कोनोली की 44 गेंदों में खेली गई नाबाद 72 रनों की पारी ने पंजाब के लिए जीत पक्की कर दी. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

अपने डेब्यू मैच में, कोनोली ने एक शानदार पारी खेलकर पारी को संभाला। शुरुआती झटके के बाद, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन बनाकर पलटवार किया और कोनोली के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की. प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद, कोनोली ने अपना संयम बनाए रखा और पांच गेंदें शेष रहते पंजाब को जीत दिलाई.

इससे पहले, शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) की शानदार शुरुआत की बदौलत गुजरात ने 162/6 का स्कोर खड़ा किया. हालांकि, पंजाब की अनुशासित गेंदबाजी, खासकर विजयकुमार वैशाक (3/34) और युजवेंद्र चहल (2 विकेट) ने गुजरात को और तेजी से रन बनाने से रोक दिया. गुजरात का मध्यक्रम इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहा, और कोनोली की संयमित डेब्यू पारी अंततः पंजाब की जीत में निर्णायक साबित हुई.

PBKS अब शुक्रवार को MA चिदंबरम स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा.

Read more

Local News