चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Xiaomi 17 है. इस फोन को कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra के साथ पेश किया है, लेकिन इस आर्टिकल में हम सिर्फ Xiaomi 17 की बात करेंगे. Xiaomi 17 एक पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा सिस्टम और कई एआई फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. यह फोन प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगा.
Xiaomi 17: डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी
Xiaomi 17 में 6.3-इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2656×1220 पिक्सल है. यह स्क्रीन 120Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन की स्क्रीन 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है और इसमें HDR10+ तथा Dolby Vision जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है.
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन्स / फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच CrystalRes OLED, 1220×2656 (1.5K), 120Hz LTPO, 3500 nits peak, HDR10+, Dolby Vision, Xiaomi Shield Glass |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) |
| RAM + स्टोरेज | 12GB LPDDR5X + 256GB/512GB UFS 4.1 (नॉन-एक्सपैंडेबल) |
| रियर कैमरा | 50MP मेन (Light Fusion 950, 1/1.31″, Leica Summilux) + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP टेलीफोटो, Leica ट्यूनिंग |
| फ्रंट कैमरा | 50MP (ऑटोफोकस) |
| बैटरी | 6330mAh बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस |
| डिज़ाइन | 151.1 x 71.8 x 8.06mm, 191g, IP68, कंपैक्ट फ्लैगशिप |
| OS | Android 16 + HyperOS 3 |
| अन्य फीचर्स | Stereo स्पीकर्स, Dolby Atmos, 5G, Wet Touch, AI फीचर्स, TÜV Eye Care सर्टिफिकेशन |
इस पावरफुल प्रोसेसर के साथ इस फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. इसके साथ कंपनी ने 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे भारी इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है. इसमें HyperAI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search और Circle to Search जैसे टूल्स शामिल है.
इस फोन की बैटरी भी इसके सबसे खास बातों में से एक है. इसमें कंपनी ने 6,330mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर्स और IP68 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.
Xiaomi 17 का कैमरा सेटअप
Xiaomi 17 के कैमरा सेटअप पर गौर करें तो फोन में Leica ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का Light Fusion 950 (OmniVision OVX9500) प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका पिक्सल साइज़ 1.2µm (2.4µm 4-in-1) है. इसका दूसरा कैमरा 50MP का Samsung ISOCELL JN5 (S5KJN5) टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.64µm (1.28µm 4-in-1) है. इसका तीसरा कैमरा 50MP के OmniVision OV50M अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आता है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.61µm (1.22µm 4-in-1) है.
इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.61µm (4-in-1) है. इस फोन के बैक कैमा से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. अब चूंकि इस फोन का कैमरा सेटअप, इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं, इस कारण हम आपको Xiaomi 17 के बैक और फ्रंट कैमरा की विस्तृत डिटेल्स को एक टेबल के माध्यम से समझाते हैं, जिसमें हमने मेगापिक्सल से लेकर सेंसर साइज़ तक हर जरूरी चीज़ की जानकारी शामिल की है:
| कैमरा प्रकार | रिज़ॉल्यूशन | सेंसर साइज | अपर्चर | फोकल लेंथ (इक्विवेलेंट) | अन्य मुख्य फीचर्स |
| रियर – मेन (Leica) | 50MP | 1/1.31″ | f/1.67 | 23mm | OIS, PDAF, 1G+6P लेंस, Leica Summilux |
| रियर – टेलीफोटो(Leica floating) | 50MP | 1/2.75″या1/2.76″ | f/2.0 | 60mm(2.6x ऑप्टिकल ज़ूम) | OIS, PDAF (10cm – ∞ मैक्रो), फ्लोटिंग लेंस |
| रियर – अल्ट्रावाइड(Leica) | 50MP | 1/2.88″ | f/2.4 | 17mm(102° FOV) | फिक्स्ड फोकस, Leica ट्यूनिंग |
| फ्रंट (सेल्फी) | 50MP | 1/2.88″(कंफर्म नहीं) | f/2.2 | 21mm(90° FOV) | ऑटोफोकस (PDAF), HDR, 4K वीडियो |
Xiaomi 17 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है. यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री 13 मार्च से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
कंपनी ने अपने इस नए फ्लैगशिप फोन के साथ एक अर्ली बर्ड ऑफर भी दिया है. 13 मार्च से 17 मार्च के बीच इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 512GB स्टोरेज वाला मॉडल वेरिएंट 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में मिल जाएगा. इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन के साथ में 9,999 रुपये का फ्री फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी, अर्ली ऑफर के रूप में दिया जा रहा है.


