Thursday, May 7, 2026

 एनडीए प्रत्याशी के बूथ पर पहुंचते ही लोगों ने बवाल काटा.

Share

सिवान : कुछ जगहों पर हंगामा भी देखने को मिला. सिवान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बवाल काटा है. हालांकि प्रशासन द्वारा जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.

सिवान में हुआ हंगामा : दरअसल, गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह बूथ भ्रमण के लिए निकले थे. इसी क्रम में वह लकड़ी मकतब बूथ संख्या 349/350 पर पहुंचे. जहां पर बवाल हो गया. महिलाओं की जांच नहीं होने का मुद्दा उठाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए.

”मुझे शिकायत मिली थी यहां पर महिलाओं की सही तरीके से जांच नहीं हो रही है. बावजूद इसके उन्हें वोटिंग करने की इजाजत दी जा रही है. इसी को लेकर हम यहां पहुंचे थे.”- देवेशकांत सिंह, एनडीए प्रत्याशी, गोरियाकोठी विधानसभा

देवेशकांत सिंह पर लोगों का आरोप : इधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है ताकि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग ना कर सकें. सच्चाई तो यह है कि यहां काफी शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हो रही थी. कम लोग यहां वोट कर पाएं इसीलिए आकर देवेशकांत सिंह ने अपनी शिकायत की.

CLASH IN SIWAN

किया गया हल्का बल प्रयोग : मौके पर हंगामा देखकर प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग भी किया. अभी शांति पूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. लोग कतार में खड़े होकर वोटिंग कर रहे हैं. हालांकि कुछ देर के लिए स्थिति जरूर बिगड़ती दिखाई पड़ी थी.

”सभी मतदाताओं की अच्छी तरीके से पहचान कर वोटिंग हो रही है. प्रत्याशी ने जो शिकायत की है, ऐसी कोई बात नहीं है. लोगों को भी समझा-बुझा दिया गया है.”– चुनाव अधिकारी

Read more

Local News