दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने बिहार के नवगछिया, कटिहार, व बरौनी रेलखंड पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. ये सभी ट्रेनें नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी.
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने बिहार के नवगछिया, कटिहार, व बरौनी रेलखंड पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. ये सभी ट्रेनें नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी.
नवगछिया स्टेशन पर रुकेंगी सभी ट्रेनें
रेल मंत्रालय द्वारा इस साल भी दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, पटना, सोनपुर, न्यु जलपाईगुड़ी, कामख्या, गुवाहटी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ सभी ट्रेन का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर दिया गया है. इससे नवगछिया सहित आसपास के जिले के रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा.
कटिहार-सोनपुर पूजा स्पेशल
इस साल त्योहार के दौरान पटना सोनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन से व्यापारी वर्ग को भी काफी फायदा होगा. कटिहार-सोनपुर पूजा स्पेशल ट्रेन सं 05744 प्रत्येक गुरुवार, रविवार और सोमवार को 24 नवंबर तक चलेगी. वहीं, वापसी में भी ट्रेन सं 05743 सोनपुर-कटिहार स्पेशल 25 नवंबर तक चलेगी. जबकि न्युजलपाईगुड़ी से पटना के लिए प्रत्येक शनिवार को ट्रेन सं 05740 आठ नवंबर तक वही ट्रेन सं 05739 प्रत्येक शनिवार को आठ नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन सं 05633 प्रत्येक गुरूवार को नारंगी गुवाहटी से गोरखपुर तक 20 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन सं 05634 प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से गुवाहटी तक 21 नवंबर तक दौड़ेगी.
- ट्रेन सं 04007 प्रत्येक रविवार को जोगबनी से आनंद विहार के लिए 30 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन सं 04008 प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से जोगबनी तक 29 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन सं 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 02 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर तक चलेगी.
- ट्रेन सं 05741 वापसी यात्रा में गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 03 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से न्यु जलपाईगुड़ी तक चलेगी.


