Thursday, July 2, 2026

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी – हथियार के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Share

पटना के पिपलावा थाना क्षेत्र के तरारी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा, एक राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए. आरोपियों ने हथियारों की मौजूदगी पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया.

पटना जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र के तरारी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक देसी कट्टा, एक राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मामले में आरोपी समीर शर्मा और उनके बेटे सिप्पू कुमार से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों हथियारों की मौजूदगी को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए.

वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्रों की रिकवरी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना क्षेत्रांतर्गत दिनांक 18.09.2025 को #पिपलावा थानांतर्गत 01 व्यक्ति के घर पर अवैध हथियार रखे होने की सूचना प्राप्त… pic.twitter.com/pB9f9b6og0— Patna Police (@PatnaPolice24x7) September 19, 2025

SSP और SP वेस्ट की देखरेख में ऑपरेशन(Patna News)

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसी क्रम में पिपलावा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि तरारी गांव में हथियार छिपाकर रखे गए हैं. सूचना की पुष्टि के बाद SP वेस्ट भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया.

पलंग के नीचे छिपे मिले हथियार

छापेमारी के दौरान समीर शर्मा के घर की गहन तलाशी ली गई. उनके बेटे सिप्पू कुमार के कमरे में रखे पलंग से हथियार और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस का मानना है कि गांव में पुराने वर्चस्व की लड़ाई के चलते इन हथियारों को रखा गया था. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हथियार के स्रोत की जांच

SP वेस्ट ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था. प्रारंभिक जांच में दोनों का कोई गंभीर आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस वर्चस्व की पुरानी रंजिश और इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के तार खंगाल रही है.

लगातार जारी है अभियान

SSP ने कहा कि पटना पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके. पुलिस का दावा है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी तेज की जाएगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News