औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में छह महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल
Share
Table of contents [hide]
- औरंगाबाद। सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा गांव में सोमवार की रात आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल हो गए।
- घायल सहदेव यादव की पत्नी मीना देवी, सिंहासन यादव की पत्नी फूलकुमारी देवी, पुत्र मुकेश कुमार, रितेश कुमार, मृत्युंजय यादव की पत्नी अनिता देवी, सुबोध यादव की पत्नी ललिता देवी, पुत्री रेणु कुमारी, सलोनी कुमारी शामिल हैं।
- सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां ड्यूटी पर रहे डॉ. रविकांत ने इलाज किया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रेणु कुमारी, ललिता कुमारी, रितेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। घटना की सूचना थाना को दिया गया है।
Read more


