Saturday, July 4, 2026

शिकारपुर थाने की महिला एसआइ प्रीति कुमारी को विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है

Share

शिकारपुर थाने की महिला एसआइ प्रीति कुमारी को विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। उसे गोशाला समीप उसके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया। शिकारपुर थाने के ही मलदहिया गांव निवासी फिरोज कौशर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपित एसआइ एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत ले रही थी।

 शिकारपुर थाने की महिला एसआइ प्रीति कुमारी को विजिलेंस की टीम ने गुरुवार की दोपहर बाद 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया है। नगर के गोशाला समीप महिला दारोगा किराये के आवास में रहती है। यही से गिरफ्तार किया गया है।

शिकारपुर थाने के मलदहिया गांव निवासी फिरोज कौशर की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने सत्यापन उपरांत यह कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर निवासी बिचौलिए अर्जुन सोनी के माध्यम से एक कांड में आरोपित को राहत देने के लिए रिश्वत ले रही थीं।m

प्रीति ने 15 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन मामला 12 हजार रुपये में फाइनल हुआ है। विजिलेंस की टीम ने बिचौलिए अर्जुन सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में तीन महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Read more

Local News