Thursday, March 19, 2026

बेलवरगंज में टहल रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली…

Share

घटनास्थल पहुंचे डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया गया है जख्मी युवक का इलाज जारी है। जख्मी की पहचान बेलवरगंज निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। जख्मी के भाई सागर कुमार ने बताया कि रात में खाना खाकर साहिल घर के पास टहल रहा था।

पटना। आलमगंज थाना अंतर्गत बेलवरगंज के मोरचा पर मोहल्ला में घर के समीप टहल रहे एक युवक को बाइक सवार दो बेखौफ अपराधी गुरुवार की देर रात गोली मारकर फरार हो गए। जख्मी युवक को इलाज के लिए लोग नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। युवक को गर्दन और कंधा पर दो गोली लगी है।

घटनास्थल पहुंचे डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया गया है जख्मी युवक का इलाज जारी है। जख्मी की पहचान बेलवरगंज निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। जख्मी के भाई सागर कुमार ने बताया कि रात में खाना खाकर साहिल घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए। साहिल मजदूरी करता है। 

 पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।

Read more

Local News