बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. पटना और दरभंगा से अहमदाबाद तक चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब अगले आदेश तक जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है.
बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है. पटना और दरभंगा से अहमदाबाद के लिए चल रही दो अहम क्लोन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब अगले आदेश तक जारी रहेगा. पहले ये ट्रेनें सीमित अवधि तक चलाई जा रही थीं, लेकिन यात्रियों की भारी मांग और सफल संचालन को देखते हुए रेलवे ने इसकी अवधि को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया है.
अहमदाबाद–पटना क्लोन स्पेशल ट्रेन
09447 अहमदाबाद से हर बुधवार रात 07:25 बजे खुलेगी और शुक्रवार सुबह 00:30 बजे पटना पहुंचेगी.
09448 पटना से हर शुक्रवार रात 10:30 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 02:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
यह ट्रेन डीडीयू, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट और कोटा होते हुए चलेगी.
अहमदाबाद–दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन
09465 अहमदाबाद से हर शुक्रवार रात 08:25 बजे खुलेगी और रविवार सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
09466 दरभंगा से हर सोमवार सुबह 03:00 बजे रवाना होगी, लेकिन अहमदाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण इसका अंतिम ठहराव फिलहाल वटवा स्टेशन किया गया है. यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, अयोध्या कैंट, लखनऊ, झांसी और रतलाम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरती है.


