Giridih : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चल रहे जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत आज गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर से रैली निकाली गई. रैली में जिलेभर से आए सहिया और एएनएमटीसी की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता संदेश दिए.
- रैली सदर अस्पताल से शुरू होकर रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए दोबारा सदर अस्पताल पर समाप्त हुई. आयोजन में सहिया (शहरी/ग्रामीण) और एएनएमटीसी छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें बैनर, पोस्टर व नारे लिखे गए थे.
- जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी और स्थानीय स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान बताया गया कि रैली का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता, सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन के महत्त्व को स्थानीय समुदाय के बीच फैलाना था. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ मिलने में मदद मिलेगी.
मौके पर जिला आर० सी० एच० पदाधिकारी डॉ० आर० पी० दास सदर प्रखण्ड के प्रभारी डॉ० सचिन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निरज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वय मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई समन्वय इन्देदव कुमार, पविार नियोजन कोउनसेलर रूबिका कुमारी परिवार नियोजन प्रशिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रामा शंकर शर्मा, नदिम अहमद, सहिया साथी, ए० एन० एम०, सहिया व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया है.



