
48 घंटे मे बदले 4 हॉस्पिटल तब भी ना बच पाई अनीता की जान
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है।हजारीबाग सदर एसडीओ की पत्नी का अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ लोहसिंहना थाने के सामने जम कर प्रदर्शन किया। यहां परिजनों का प्रदर्शन देर रात 10.30 बजे तक जारी रहा। परिजनों ने शव को लगभग सात घंटे तक थाने के सामने रख आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद घेराव समाप्त किया गयाचतरा में आज होगा अंतिम संस्कार
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी का अंतिम संस्कार चतरा जिले के सिमरिया के बेलगडा गांव में किया जाएगा। यहां सदर एसडीओ अशोक कुमार का पैतृक आवास है।प्रशासन से आश्वासन मिला कि बहुत जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक अनीता देवी के परिजन ने बताया कुछ लोग सदर एसडीओ अशोक कुमार की ओर से थाने पर आए थे। उन लोगों के साथ वार्ता के बाद सहमति बन की रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में मायके पक्ष के लोग भी पहुंचेंगे।


