Friday, March 27, 2026

महिला के गले से डेढ़ लाख की चेन छीनकर भागे बदमाश

Share

पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ की रहने वाली 75 वर्षीय शकुंतला देवी के गले से अज्ञात अपराधी सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के बाहर ही खड़ी थी, तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और चेन छीनकर भाग निकलें.

पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ की रहने वाली 75 वर्षीय शकुंतला देवी के गले से अज्ञात अपराधी सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना कल शनिवार शाम की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के बाहर ही खड़ी थी, तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और चेन छीनकर भाग निकलें. चेन की कीमत डेढ़ लाख बतायी जा रही है

अपने घर के बाहर टहल रही थी महिला

शकुंतला देवी ने घटना के संबंध में बताया कि कल शनिवार की शाम वह अपने घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान खनवा की ओर से बाइक सवार दो लोग उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गये. अज्ञात बाइक सवार युवक चेन खींचने के बाद मेदिनीनगर के तरफ भाग निकलें.

कुछ महीने पहले ही खरीदी थी डेढ़ लाख की चेन

शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही लगभग डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन खरीदी थी. महिला ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से अपराधियों को पहचानने का प्रयास कर रही है.

Read more

Local News