Friday, March 27, 2026

मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी के द्वारा एक महीने में दो सौ से अधिक बार व्यक्ति से बात करने वाले की जांच में जुटी है.

Share

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं हत्याकांड में सोनम के तीन मोबाइल फोन राज खोलेंगे. बताया जाता है कि हत्या के आरोपियों में से एक आकाश के द्वारा सोनम के फोन को नष्ट कर दिया गया था. इतना ही नहीं हत्या किए जाने के बाद सोनम ने आकाश को अपना मोबाइल फोन दे दिया था. लेकिन राजा रघुवंशी की हत्या किए जाने के बाद से सोनम के तीनों मोबाइल फोन गायब हैं.

जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक हत्या के बाद ही सोनम ने घटनास्थल पर ही अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया था.

  • फिलहाल मेघालय पुलिस फोन की रिकवरी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. सोनम का एक फोन इंदौर में चालू हुआ था. सोनम ने व्हाट्सएप चेक करने के लिए अपना सिम एक्टिव किया था, यही उसकी भूल साबित हुई. मेघालय पुलिस इंदौर, गुवाहाटी के अलावा यूपी के कई जिलों में अपना सर्च ऑपरेशन चला रही है. इतना ही नहीं राजा के फोन को सोनम ने तोड़ा था और उसे आरोपी विशाल ने खाई में फेंक दिया था.
  • राजा रघुवंशी मामले में नए शख्स की एंट्री
    जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में संजय वर्मा नामक व्यक्ति से सोनम के द्वारा सैकड़ों बार फोन किए जाने की बात सामने आई है. सोनम ने संजय से एक महीने में लगभग 234 बार फोन पर बात की. सोनम की जिस नंबर पर बात हुई वह मोबाइल एप ट्रू कॉलर में संजय वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है.
  • इतना ही नहीं 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच दोनों के बीच में कई बार बात हुई. वहीं 8 जून को रात 11 बजकर 20 मिनट पर नंबर ऑफलाइन हुआ. खास बात यह है कि 8 जून की रात को ही गाजीपुर में सोनम मिली थी. पुलिस नंबर की जांच कर रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फर्जी नाम ‌से भी सिम होने की आशंका जताई जा रही है.
  • वहीं मेघालय तीन पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने इंदौर में राजा रघुवंशी के परिजनों से सोनम के व्यवहार के अलावा शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए दिनों के बारे में जानकारी ली.

Read more

Local News