Friday, March 27, 2026

रांची के एक युवक से साइबर ठगी करने वाले अपराधी यूपी से गिरफ्तार किया गया है.

Share

रांची: तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद लोग साइबर ठगों के जाल से खुद को नहीं बचा पा रहे हैं. ताजा मामला रांची का है. यहां के एक शख्स को अपराधियों ने जाल में ऐसा फंसाया कि 1.53 करोड़ रुपये गंवा बैठे. 20 मई को रांची के साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है.

  • दरअसल, साइबर अपराधियों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर संपर्क किया था. उन्हें अलग-अलग कंपनियों में निवेश करने पर थोड़ी अवधि में ही मूल राशि के 5 से 10 गुना करने का लालच देना शुरू किया. इस कदर मायाजाल बनाया कि पीड़ित उलझते चले गए और साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर बैठे. जब आंख खुली तो उनके होश उड़ गए.

इस मामले में जांच करते हुए साइबर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से 40 वर्षीय मोहम्मद आसिफ नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला के काजीवारा का निवासी है. उसके पास से मोबाइल और सिम के अलावा पांच पासबुक, पांच एटीएम कार्ड, चेकबुक, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, प्रोपराइटर का स्टांप बरामद हुआ है.

इस गिरफ्तार आरोपी के नाम से संचालित आईडीएफसी बैंक खाते में एक करोड़ 14 लाख 96 हजार रुपए डिपॉजिट है. इतने सारे पैसे महज तीन दिन के भीतर उसके खाते में जमा हुए हैं. आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ केरल, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना में पांच मामले दर्ज हैं.

Read more

Local News