मुंगेर पुलिस केंद्र में तैनात सार्जेंट सुमित कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उन पर नए जवानों से मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप है। जांच में आरोप सही पाए गए जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। सार्जेंट सुमित पर पूरबसराय थाने में केस दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
मुंगेर। पुलिस केंद्र में तैनात सार्जेंट सुमित कुमार का पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने निलंबित कर जेल भेज दिया है। सार्जेंट पर पुलिस केंद्र में नवनियुक्त महिला-पुरुष जवानों से मेडिकल और अन्य जांच के नाम पर 25-25 सौ रुपये प्रत्येक जवानों से अवैध वसूली का आरोप था।
जांच के बाद आरोप सही साबित होेने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में जिले में 334 नवनियुक्त महिला व पुरुष जवानों ने योगदान दिया है।
इनके दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि पुलिस लाइन में पदस्थापित सार्जेंट सुमित कुमार कुछ नवनियुक्त जवानों को फोन कर कह रहा है कि उनकी मेडिकल जांच में रिपोर्ट असफल आई है, लेकिन वह 2500 रुपये प्रति व्यक्ति देंगे तो उन्हें पास करवा दिया जाएगा।


