Thursday, July 2, 2026

हफ्ते में सिर्फ दो बार इस तरह खाएं Avocado, 16% तक कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Share

यहां जानेंगे कि कैसे अपनी डाइट में एक छोटा-सा बदलाव करके आप अपनी सेहत को कई गुना बेहतर बना सकते हैं। खासतौर से जब बात दिल से जुड़ी बीमारियों की होती है तो आज सिर्फ उम्रदराज ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी Heart Attack का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में एवोकाडो को अगर सही तरीके से खाया जाए तो यह आपके हार्ट को हेल्दी रख सकता है

हाल ही में Journal of the American Heart Association में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में दो सिर्फ बार एवोकाडो खाता है, तो उसे Heart Attack और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 16% से लेकर 21% तक कम हो सकता है। खास बात ये है कि अगर आप अपनी डेली डाइट में बटर, चीज या प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों की जगह एवोकाडो को शामिल करते हैं (Avocado for Heart Health), तो यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे हार्ट को हेल्दी रखता है एवोकाडो?

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एवोकाडो में डाइटरी फाइबर, विटामिन-ई, और बीटा-सिटोस्टेरॉल जैसे पौष्टिक तत्व भी होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को क्लीन करने और सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। बता दें, ये सभी तत्व मिलकर न केवल दिल को हेल्दी बनाए रखते हैं, बल्कि BP CONTROL करने में मदद करते हैं, जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों का एक बड़ा कारण होता है।

डाइट में रखें इन चीजों का ख्याल

स्टडी की मानें, तो एवोकाडो को सिर्फ एक ‘सुपरफूड’ मानने की बजाय, इसे बैलेंस और हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है। को इस दिशा में सबसे बेहतर माना जाता है। बता दें, इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मछली और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल होते हैं।

ऐसे करें एवोकाडो को डाइट में शामिल

  • स्मूदी में मिलाकर: सुबह के नाश्ते में एवोकाडो, केला और थोड़े दूध के साथ हेल्दी स्मूदी बनाएं।
  • टोस्ट पर करें स्प्रेड: ब्रेड पर बटर की जगह एवोकाडो को मैश करके टोस्ट तैयार करें।
  • सलाद में मिलाकर: सलाद में एवोकाडो के टुकड़े डालकर स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
  • सैंडविच में भरकर: चीज की जगह सैंडविच में एवोकाडो स्लाइस का इस्तेमाल करें।

क्या हर किसी के लिए फायदेमंद है एवोकाडो?

एवोकाडो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे कि यह फैट रिच फ्रूट है। इसलिए जो लोग WEIGHT LOSS में हैं या किसी खास डाइट को फॉलो कर रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही इसकी मात्रा तय करनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में एवोकाडो खाने से कुछ लोगों को गैस या अपच की समस्या हो सकती है।

Read more

Local News