Monday, May 12, 2025

रांची में दो युवकों की हत्या से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Share

रांची में सोमवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। धुर्वा थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर दोनों की गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस को शक है कि हत्या रविवार रात को हुई। हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

रांची। झारखंड के रांची में सोमवार सुबह दो लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों लोगों की गला रेतकर हत्या की गई है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शव धुर्वा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक सुनसान जगह से बरामद किए गए हैं।

रविवार रात हत्या

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई और हत्यारों ने शवों को सुनसान जगह पर छोड़ दिया। इस पूरे मामले की जांच जारी है।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के गले को किसी नुकीली चीज से काटा गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read more

Local News