Saturday, May 2, 2026

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, कब पेश होगा बजट?

Share

: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी मिल गयी है. बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा. 3 मार्च 2025 को राज्य सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी. इस बार का बजट सत्र 20 दिनों का होगा. 20 दिनों में 9 दिन अवकाश रहेगा. पहले दिन 24 फरवरी 2025 को नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल के अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है. सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे. इससे पहले 27 फरवरी को पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट सरकार सदन में लाएगी.

24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण

बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद किया जाएगा. उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी. अगले दिन 25 फरवरी को पूरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर पक्ष-विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे. अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के लिए भी एक दिन रखा गया है. 3 मार्च को मुख्य बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद दूसरी पाली में 24 मार्च तक चर्चा होगी. 25 मार्च को राजकीय विधेयक और राजकीय कार्य होंगे.

बजट सत्र में किस दिन क्या होगा?


24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश
25 फरवरी : प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद
26 फरवरी : अवकाश
27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा
01-02 मार्च : अवकाश
03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
04 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
05 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
06 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
07 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
08-09 मार्च: अवकाश
10 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
11 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
12 से 16 मार्च तक : अवकाश
17 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
18 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
19 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
20 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
21 मार्च : प्रश्नकाल बजट पर वाद-विवाद
22-23 मार्च : अवकाश
24 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक
25 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
26 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य
27 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

Read more

Local News