Sunday, April 5, 2026

जवानों के आने की भनक मिलते ही गुफा छोड़कर भागे माओवादी.

Share

बीजापुर: तेलंगाना और बीजापुर के बार्डर एरिया में चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक जवानों ने माओवादियों के छिपने की एक गुफा का पता लगाया है. फोर्स जब इस गुफा तक पहुंची तो माओवादी वहां से भाग चुके थे.

1 हजार लोग इस गुफा में रह सकते हैं: बताया जा रहा है कि ये गुफा इतनी बड़ी है कि उसमें एक वक्त में 1 हजार से ज्यादा लोग छिपकर रह सकते हैं. माओवादियों के लिए ये सुरक्षित ठिकाना था लेकिन जवानों को अपनी ओर आता देख माओवादी यहां से भागने में कामयाब रहे. इस गुफा में सर्च ऑपरेशन पूरा करने के बाद जवान दुर्गमराज गुट्टा और कर्रेगुट्टा के पहाड़ में बने गुफाओं की सर्चिंग कर रहे हैं.

NAXAL OPERATION IN KARREGUTTA CAVE

गुफा छोड़कर भागे नक्सली: सूत्र बताते हैं कि जवान जिस पहली गुफा में माओवादियों की तलाश में घुसे वहां तक पहुंचने में उनको 15 आईईडी को डिफ्यूज कर पहुंचना पड़ा. नक्सलियों ने गुफा के चारो और बम लगा रखे हैं. अब जिन दो गुफाओं की सर्चिंग की जा रही है वहां पर भी जवान काफी एहतियात बरत रहे हैं. शक है कि वहां पर भी माओवादियों ने कई बम लगा रखे हैं.

NAXAL OPERATION IN KARREGUTTA CAVE

ऑपरेशन खत्म होने पर फोर्स दे सकती है जानकारी:फोर्स की ओर से अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि गुफा में उनको क्या क्या मिला. मुठभेड़ में कितने माओवादी मारे गए. कहा जा रहा है कि एनकाउंटर खत्म होने के बाद फोर्स अपनी ओर से मुठभेड़ से जुड़ी पूरी जानकारी मुहैया कराएगा.

दुर्गमगुट्टा और कर्रेगुट्टा की गुफाओं में सर्चिंग जारी: फोर्स दुर्गमगुट्टा और कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में बने गुफाओं तक पहुंच चुकी है. घने जंगलों के बीच इन गुफाओं में माओवादियों के छिपे होने की खबर है. फोर्स बड़ी सावधान के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. घना जंगल और पहाड़ होने के चलते जवान फूंक फूंककर कदम आगे बढ़ा रहे हैं.

NAXAL OPERATION IN KARREGUTTA CAVE

Read more

Local News