जीरादेई.रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के श्यामपुर सोना नदी पुल के निकट कार व ट्रक में टक्कर में कार चालक की मौत हो गयी रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की खेप कार से जा रही है. पुलिस ने कार का पीछा किया.भागने के क्रम में कार की टक्कर डीसीएम ट्रक से हो गयी.कार से यूपी निर्मित देसी शराब भी बरामद हुई है.मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर निवासी मोहन यादव के पुत्र संजीत यादव है.
Share


