Thursday, July 16, 2026

हजारीबाग में कोल माइंस परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 54 यूनिट रक्त संग्रहित.

Share

हजारीबाग: सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस के साइट कार्यालय परिसर में सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 54 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

शिविर का शुभारंभ जिला उपायुक्त हेमंत सती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी रक्तदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त ने कंपनी प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्तदान शिविर के उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना के खनन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के संचालन और विभिन्न कार्यों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कराया और खनन कार्यों से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Read more

Local News