Thursday, July 16, 2026

सड़क हादसे में ड्राइवर समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत, एक महिला गंभीर

Share

राकेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ हरनाटांड़ से इलाज के उपरांत लौट रहे थे. तभी भेरिहारी कंपार्ट के नजदीक यह घटना हुई.

Bihar News वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेरियारी कंपार्ट के पास शुक्रवार की देर शाम हरनाटांड़ की तरफ से आ रहे एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से ठोकर मार दी. इससे टेंपो में सवार चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई. मरने वालों में टेंपो का ड्राइवर अमीन महतो भी शामिल है

भेरियारी निवासी राकेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ हरनाटांड़ से इलाज के बाद लौट रहे थे. तभी भेरिहारी कंपार्ट के नजदीक यह घटना हुई. सूचना पर तत्काल पहुंची 112 की टीम ने पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मरने वालों की हुई पहचान

इस घटना में प्रियंका देवी, पति राकेश कुशवाहा, अमीन महतो थारू टोला निवासी ड्राइवर, रामेश्वर कुशवाहा और दिव्यांशु सात वर्ष की मौत घटनास्थल पर हो गई.  जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Read more

Local News