Thursday, November 26, 2026

संविधान दिवस पर डीआरएम चौक पर जुटे अंबेडकर मिशन के सदस्य, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Share

धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद के डीआरएम चौक पर नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मिशन के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब को नमन किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके सिद्धांतों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

संविधान की मूल भावना की रक्षा पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मजबूत आधार है। इसकी मूल भावना और संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि संविधान के मूल स्वरूप और उसकी गरिमा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। आयोजन के जरिए लोगों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Read more

Local News