26 अक्टूबर 2026 | BHARATSUPERFASTNEWS
रांची: भाकपा (माले) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
रूपी सोरेन के योगदान को किया याद
दीपांकर भट्टाचार्य ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण दौर में रूपी सोरेन ने लगातार उनका साथ दिया। उनके जीवन और योगदान से लोगों को प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच झारखंड में चल रही विकास योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। इसके अलावा राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
भाकपा (माले) के कई नेता रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान भाकपा (माले) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित थे।
BHARATSUPERFASTNEWS
