Saturday, October 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मारवाड़ी कॉलेज चैंपियन, संत जेवियर्स को 3-2 से हराया.

Share

रांची, 10 अक्टूबर 2026: रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन शनिवार को संत जेवियर्स कॉलेज में हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज ने मेजबान संत जेवियर्स कॉलेज को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और खिलाड़ियों ने हर अंक के लिए संघर्ष किया।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। संत जेवियर्स कॉलेज की टीम ने भी मजबूत चुनौती पेश की, लेकिन निर्णायक क्षणों में मारवाड़ी कॉलेज ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।

अर्पित आईंद बने प्लेयर ऑफ द मैच

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए संत जेवियर्स कॉलेज के अर्पित आईंद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, मारवाड़ी कॉलेज के निखिल कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला।

समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सुदेश कुमार साहू उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का विशेष महत्व है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अनिल वीरेन्द्र कुल्लू और मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता मारवाड़ी कॉलेज और उपविजेता संत जेवियर्स कॉलेज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

आयोजन में कई शिक्षाविद और खेल अधिकारी रहे मौजूद

पूरी प्रतियोगिता का आयोजन सचिव डॉ. राम मुर्मू के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, फादर अजय अनिल तिर्की, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शिव कुमार, फादर संजय केरकेट्टा, डॉ. सुशील पाण्डेय, डॉ. आशुतोष पाण्डेय और प्रो. कमलदीप सहित कई शिक्षाविद और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति टेटे और अजीत मेलगंडी ने किया।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News