स्कूल में थी, सीने में दर्द हुआ, कुर्सी पर बैठते ही गिर पड़ी !
अहमदाबाद के निजी स्कूल में शुक्रवार को 8 साल की बच्ची की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। गार्गी राणपरा सुबह की पारी में करीब 8 बजे स्कूल पहुंची थी। सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसके सीने में अचानक दर्द उठा। दर्द के बाद बच्ची लॉबी की बेंच पर बैठ गई और कुछ ही सेकेंड्स में जमीन पर गिर गई।
थलतेज इलाके के स्कूल स्टाफ ने बच्ची को हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में बच्ची की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है।



