Sunday, September 20, 2026

50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपियां निजामत शिवमंदिर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया हैं.

महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपियां निजामत शिवमंदिर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया हैं. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की एक कार राजेन्द्र चौक के तरफ से रगडगंज तरफ जा रहा है, उसमें अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा कापियां शिव मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.वाहन जांच के दौरान देखा गया कि राजेंद्र चौक की तरफ से एक कार आता हुआ दिखाई दिया.जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर तेजी से कार लेकर भागने लगा. जिसे हमलोग खदेड़ कर पकड़ लिए जिसमें से शराब तस्कर निकलकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया. पूछताछ में शराब तस्कर का पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के काजी बाजार निवासी 42 वर्षीय पुत्र सीताराम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में तीन शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News