Saturday, May 30, 2026

23 नक्सली कांड हैं दर्ज, कुख्यात नक्सली बड़ा विकास अरेस्ट; STF ने औरंगाबाद में दबोचा

Share

इस पर गया, औरंगाबाद, नवादा समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 23 नक्सल कांड दर्ज हैं। उसके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधि, आर्म्स एक्ट, सीएलए समेत अन्य संगीन अपराधों की कई सुसंगत धाराओं में अनेक मामले


एसटीएफ ने औरंगाबाद, गया और नवादा जिला के कुख्यात नक्सली गया कुमार राहुल उर्फ बड़ा विकास उर्फ सर को गिरफ्तार कर लिया है। इस रीजनल कमांडर को औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र से छापेमारी करके शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इस पर गया, औरंगाबाद, नवादा समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 23 नक्सल कांड दर्ज हैं। उसके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधि, आर्म्स एक्ट, सीएलए समेत अन्य संगीन अपराधों की कई सुसंगत धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं।


वह मूल रूप से गया के आंती थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा के कंचनपुर टोला का रहने वाला है। इस कुख्यात नक्सली पर 2019 में औरंगाबाद जिले के सतनदिया नाला क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ की घटना में प्रमुखता से शामिल होने का भी मामला दर्ज है।

Read more

Local News