Friday, July 3, 2026

2 अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Share

दो अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

खगड़िया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो जगहों से पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किया है. पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि संसारपुर के समीप रेलवे लाइन किनारे से अधेड़ पुरुष का शव बरामद किया है, जबकि रहीमपुर के समीप गंडक नदी किनारे से एक युवती का शव बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि संसारपुर के समीप मिले शव को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है. बताया कि गंडक पुल के समीप एक युवती का शव नदी में मिला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान में जुट गये हैें.

Read more

Local News