Thursday, May 7, 2026

हम पार्टी के विधानसभा प्रभारी व कार्यकर्ता को लाठी-डंडे से पीटा..

Share

दोनों घायलों को लेकर अतरी के हम प्रत्याशी रोमित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में इलाज कराने के लिए पहुंचे

खिजरसराय अतरी विधानसभा के प्रभारी सह मानपुर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि धीरज शर्मा और पार्टी के कार्यकर्ता श्रवण मांझी को मई पंचायत के ढकनी फील्ड पर राजद समर्थकों पर लाठी-डंडे से पिटाई करने का आरोप लगा है. उक्त दोनों का आरोप है कि ढकनी फील्ड पर राजद समर्थकों द्वारा गाड़ी से उतार कर हम दोनों की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी गयी. श्रवण मांझी ने बताया कि उनसे जाति पूछने के बाद और बेदर्द तरीके से मारपीट की गयी. हम लोग पंचायत के पूर्व मुखिया जयराम राजवंशी के यहां जा रहे थे. किसी तरह जब हम लोग वहां से निकले, तो इसकी सूचना अपने परिचितों को दी. दोनों घायलों को लेकर अतरी के हम प्रत्याशी रोमित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में इलाज कराने के लिए पहुंचे. लेकिन स्थिति की विकटता को देखते हुए गया जी रेफर कर दिया गया है. इस मामले पर प्रत्याशी रोमित कुमार ने बताया कि राजद समर्थक जंगलराज का परिचायक है और चुनाव में अपनी हार देखकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. जिसका जवाब जनता देगी. इस मामले पर नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन को लेकर वह खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News