Tuesday, May 5, 2026

सैमसंग की नई बैटरी तकनीक स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है और यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ का अनुभव दे सकती है.

Share

स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बदल रही है और अब बैटरी इनोवेशन इस बदलाव का सबसे बड़ा हिस्सा बनते जा रहा है. इसका असर स्मार्टफोन मार्केट में भी काफी ज्यादा दिख रहा है और यही कारण है कि आजकल लॉन्च होने वाले मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन में भी कंपनियां बड़ी क्षमता वाली बैटरियां देने लगी है. साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला कर लिया है और शायद अगले साल लॉन्च होने वाले सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है.

Schrodinger Intel की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग फिलहला सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का टेस्ट कर रही है. यह नई टेक्नोलॉजी पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में ज्यादा एनर्जी स्टोर करने में सक्षम होती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फोन की मोटाई बढ़ाई बिना भी बैटरी क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. इसी वजह से चीन की कई स्मार्टफोन कंपनियों ने काफी पहले से ही इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण आप Xiaomi, Realme, Vivo, Oppo, Tecno, OnePlus जैसे चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनियों के फोन्स में बड़ी बैटरियां देख रहे हैं.

20,000mAh बैटरी के प्रोटोटाइप

बताया जा रहा है कि Samsung SDI के इंटरनल टेस्ट में 12,000mAh से लेकर 20,000mAh तक की बैटरियों के प्रोटोटाइप बनाए गए हैं. ये बैटरियां एडवांस्ड स्टैकिंग टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार की जा रही हैं, जिससे सीमित जगह में ज्यादा क्षमता हासिल की जा सके. हालांकि, अभी इन बैटरियां की लाइफ साइकिल कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, ये बैटरियां लगभग 960 चार्ज साइकिल तक ही टिक पा रही हैं, जबकि कंपनी का लक्ष्य करीब 1,500 साइकिल का है.

Dual-Cell Stability-Optimized Configuration

सैमसंग इस मामले में काफी सावधानी बरत रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी अपने अल्ट्रा सीरीज के फोन में बैटरी कैपेसिटी को स्थिर रखकर सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर के जरिए बेहतर परफॉर्मेंस देने पर ध्यान दे रही है. यह रणनीति कंपनी ने पुराने बैटरी से जुड़े विवादों के बाद अपनाई थी. अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि Samsung Galaxy S27 Ultra में इस नई बैटरी टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इससे यूज़र्स को लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस मिलेगा और यह सैमसंग की फ्लैगशिप मॉडल्स की लोकप्रियता को पहले से भी ज्यादा बढ़ा देगी.

Read more

Local News