Tuesday, May 5, 2026

सीएम हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा के दौरे पर हैं.

Share

रामगढ़ः जिला के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ पहुंचे. आज (गुरुवार) बाहा पर्व में भाग लेकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना सीएम ने की.

चैत्र माह प्रारंभ होने से पूर्व मनाया जाने वाला यह पर्व संथाली समाज के लिए विशेष महत्व रखता है. इस अवसर पर गांव के जाहेरथान में देवताओं के लिए पुवाल का प्रतीकात्मक घर बनाया जाता है. साथ ही आम और महुआ के फूल अर्पित कर परंपरागत पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री कल बुधवार को सड़क मार्ग से गांव पैतृक गांव नेमरा आवास पहुंचे रात में विश्राम किया और और गुरुवार को पूरे गांव का भ्रमण किया. गांव में कृषि सहित अन्य विषयों पर चर्चा जिला के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ हुई साथ ही अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ समाज के चैतन्य (पाहन) और गांव वालों के साथ लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर सरना स्थल पहुंचे. वहां संथाली रीति-रिवाज के अनुसार बाहा पूजा एवं कुलदेवता की आराधना की. समाज के मांझी हड़ाम होने के नाते वे प्रत्येक वर्ष नेमरा पहुंचकर इस पूजा में शामिल होते हैं. साथ ही साथ कुल देवता की भी पूजा-अर्चना की गयी.

CM Hemant Soren celebrated Baha festival with family and villagers in Nemra of Ramgarh

बाहा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन, पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन, पूर्व विधायक सीता सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया. मुख्यमंत्री संथाल समाज के पुजारियों, पारिवारिक सदस्यों व गांव के संथाली समाज के सदस्यों ने जाहेरथान में राज्य की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की.

CM Hemant Soren celebrated Baha festival with family and villagers in Nemra of Ramgarh

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी. रामगढ़ उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला के तमाम अधिकारी व पुलिस अधिकारी पैतृक आवास पर मौजूद रहे. गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई. इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वापस रांची लौट गए हैं.

CM Hemant Soren celebrated Baha festival with family and villagers in Nemra of Ramgarh

मुख्यमंत्री की उपस्थिति से नेमरा गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी साथ ही साथ उन्होंने कहा कि झारखंड के जनता और देश की जनता को ढेर सारी शुभकामनाएं. सभी आदिवासी समुदाय हिंदू समुदाय मुस्लिम समुदाय सभी लोगों का त्यौहार है सभी को बधाई व शुभकामनाएं. इस लिए परंपरा को निभाने के हम सभी गांव में है. खाड़ी देश में युद्ध के कारण फंसे झारखंड के कई लोगों के लिए उन्होंने भारत सरकार से खाड़ी देश में फंसे लोगों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार से आग्रह कर चुके हैं.

ये रहे मौजूद

विधायक रामगढ़ ममता देवी, डीसी बोकारो, नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित जिला के अधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ साथ मुख्यमंत्री के चाहने वाले मौजूद रहे.

Read more

Local News