Friday, July 3, 2026

 सरसों तेल हुआ सस्ता, कब से इसकी कीमत में और आएगी गिरावट?

Share

सरसों तेल के दाम में पांच से छह रुपए लीटर की गिरावट आयी है. मार्च के प्रथम सप्ताह तक इसमें और गिरावट आयेगी. इस बार सरसों की पैदावार अच्छी हुई है. इस कारण इसकी कीमत में गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में सलोनी व हाथी ब्रांड का तेल 148 रुपये लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं, साधारण सरसों तेल 135 से 140 रुपए लीटर की दर से बिक रहा है.

रिफाइन तेल की कीमत में भी एक से दो रुपए प्रति लीटर की गिरावट


जनवरी के अंतिम व फरवरी के प्रथम सप्ताह में सरसों तेल 153 से 155 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत में भी एक से दो रुपये प्रति लीटर की गिरावट आयी है. फॉर्च्यून रिफाइन 145 रुपए लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं, साधारण रिफाइन तेल 120 से 130 रुपए लीटर की दर से बिक रहा है. जल्द ही इसकी कीमत में भी और गिरावट आयेगी. वहीं, थोक बाजार में मध्यम लाल सरसों 60 से 62 रुपये व बड़ा लाल सरसों 75 से 76 रुपए किलो की दर से बिक रहा है. वहीं, पीला सरसों 90 से 98 रुपए किलो की दर से बिक रहा है. यह सरसों राजस्थान से आया है.

खुदरा में तेल की कीमत (प्रति लीटर रुपए में)


ब्रांड कीमत
सलोनी 150
हाथी 150-152
फॉर्च्यून रिफाइन 147
सूरजमुखी तेल 147

Read more

Local News