Tuesday, May 5, 2026

समस्तीपुर स्टेशन से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Share

ट्रेनों में टिकट न मिलने से परेशान होने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष पहल की है. इस कड़ी में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल की तरफ से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

 इन दिनों ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दीपावली व छठ महापर्व के बाद काफी संख्या में लोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रूके हुए थे. चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब लोगों का रोजी-रोजगार के लिए विभिन्न शहरों में जाना शुरू हो गया है.

टिकट न मिलने की समस्या

यही वजह है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सबसे बड़ी समस्या ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने की है. यात्रियों की इस समस्या समाधान के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.

मुजफ्फरपुर–हावड़ा

इस कड़ी में मुजफ्फरपुर–हावड़ा ट्रेन 15:00 बजे (13022 मिथिला एक्सप्रेस के मार्ग पर) मुजफ्फरपुर से आज रवाना होगी.

Read more

Local News