Friday, July 3, 2026

शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ का तबादला कर उन्हें विकास आयुक्त बनाया गया

Share

 बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ का तबादला कर उन्हें विकास आयुक्त बनाया गया, जबकि डॉ. बी. राजेंद्र को नया एसीएस नियुक्त किया गया है. साथ ही आनंद किशोर और अरविंद कुमार चौधरी को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर कर उन्हें राज्य का विकास आयुक्त बनाया गया है. उनकी जगह डॉ. बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग का नया एसीएस नियुक्त किया गया है.

डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग में एसीएस के रूप में एक साल दो महीने तक अपनी सेवा दी. इस अवधि में उन्होंने विभाग की कई प्रमुख योजनाओं और नीतियों की निगरानी की. अब विकास आयुक्त के रूप में उन्हें राज्य की समग्र विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मिली है.

वहीं, प्रशासनिक फेरबदल में आनंद किशोर को वन एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है

Read more

Local News