Friday, July 17, 2026

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एमएड (2026-28) नामांकन शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन.

Share

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के शिक्षाशास्त्र विभाग में एमएड (सत्र 2026-28) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सत्र में कुल 50 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनुस और नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय प्रसाद के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

27 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

तकनीकी एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 27 जुलाई को मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का नामांकन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच कराया जाएगा।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा के लिए जाना जाता है विभाग

विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनुस ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय का शिक्षाशास्त्र विभाग राज्य के प्रमुख शिक्षक-शिक्षा संस्थानों में शामिल है। यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

Read more

Local News