Wednesday, June 17, 2026

 लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

Share

 फुटबॉल की दुनिया के सुपर स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के गोल करने का सिलसिला जारी है. 20 साल पहले 2006 में मेसी ने जिस धरती पर अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था, आज 2026 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में उसकी यादें ताजा कर दी. क्योंकि अर्जेंटीना ने 2026 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अफ्रीकी टीम अल्जीरिया को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट के अभियान की शानदार शुरुआत की.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल
ये लियोनेल मेसी का 200वां इंटरनेशनल मैच भी था, जिसमें उन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई और वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके अलावा मेसी फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे से भी आगे निकल गए. एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में सेनेगल के खिलाफ फ्रांस की 3-1 की जीत में दो गोल करके अपना स्कोर 14 तक पहुंचाया था, लेकिन मेसी ने कुछ ही घंटों में हैट्रिक लगाकर उस स्कोर की बराबरी कर ली.

अर्जेंटीना की टीम जीत के साथ की शुरुआत

FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 6 खिलाड़ी

खिलाड़ी (टीम)गोलमैचएडीशन
मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी)16242002, 2006, 2010, 2014
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)16272006, 2014, 2018, 2022, 2026
रोनाल्डो (ब्राजील)15191998, 2002, 2006
काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)14152018, 2022, 2026
गर्ड मुलर (जर्मनी)14131970, 1974
जस्ट फोंटेन (फ्रांस)1361958

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
इसके अलावा मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का अपना रिकॉर्ड भी बढ़ाकर 27 कर लिया. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 25 मैच के साथ जर्मनी के लूथर मैथ्यूज हैं. वहीं मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने कुल इंटरनेशनल गोल की संख्या भी 120 तक पहुंचा दी है. ये भई उल्लेखनीय है कि मेसी के लंबे इंटरनेशनल करियर में यह पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक थी.

लियोनेल मेसी गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए

अर्जेंटीना का अगला मैच
अर्जेंटीना अब ग्रुप J में अपने अगले मैच के लिए अर्लिंग्टन, टेक्सास जाएगी, जहां उसका मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया से होगा. इसके बाद, 27 जून को ग्रुप के अपने आखिरी मैच में उसका सामना जॉर्डन से होगा.

Read more

Local News