Monday, June 1, 2026

रेलवे ने रक्सौल और तिरुपति के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (17434/17433) शुरू की है, जिसका परिचालन 1 जून से होगा।

Share

पटना। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रक्सौल और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन एक जून से शुरू किया जा रहा है।

इस नई ट्रेन से बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र तिरुपति तक सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

ट्रेन का रूट

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया और सिकंदराबाद के रास्ते चलेगी। रक्सौल से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को तथा तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। नई एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं।

ट्रेन की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस एक जून से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बुधवार को धनबाद, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी सहित कई स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम पांच बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं, 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस चार जून से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से सुबह 3:15 बजे रवाना होगी। यह सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा और धनबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

Read more

Local News