Tuesday, July 21, 2026

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 7 विधायकों को दिलाया मंत्री का शपथ

Share

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधायकों को दिलाया मंत्री पद का शपथ.

बिहार सरकार के आखिरी कैबिनेट विस्तार कराने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ठीक शाम 4 बजे शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले बीजेपी विधायक संजय सरावगी को मंत्री पद का शपथ दिलाया. इसके बाद उन्होंने सुनिल कुमार को मंत्री पद का शपथ दिलाया. सुनिल कुमार के बाद राज्यपाल ने दरभंगा के जाले विधानसभा के विधायक जीवेश मिश्रा को मंत्री पद का शपथ दिलाया. जीवेश मिश्रा हमेशा से अपने बयानबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं. जीवेश ने मैथिली भाषा में शपथ लिया. जीवेश मिश्रा के बाद बीजेपी विधायक राजू सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. राजू सिंह मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज से विधायक हैं और राजपूत जाती से आते हैं. राजू सिंह के बाद पांचवे नंबर पर सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने दिलीप जायसवाल के जगह पर मंत्री बनाया गया है. मोतीलाल प्रसाद तेली समाज से आते हैं और यह बीजेपी का कोर वोट बैंक माना जाता है. मोतीलाल प्रसाद के बाद कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली. मंटू कुर्मी जाति से आते हैं पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाकर कुर्मी वोटरों को साधने की कोशिश की है. मंटू 2020 में जेडीयू से बीजेपी में शामिल हुए थे. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया है. मंटू के बाद राज्यपाल ने विजय कुमार मंडल को मंत्री पद का शपथ दिलाया. इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट का आखिरी विस्तार भी संपन्न हो गया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News