Friday, April 17, 2026

रांची पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को धर दबोचा है.

Share

Opium Smuggling In Ranchi

रांचीः अफीम के साथ हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने अफीम और हथियार भी बरामद किया गया है. रांची एसएसपी सह डीआईजी चन्दन कुमार सिन्हा की सूचना पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी को यह सूचना मिली थी की चतरा के कुछ अफीम तस्कर अफीम लेकर रांची के रास्ते जाने वाले हैं.

लोअर बाजार क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

जानकारी मिलने पर रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में एक टीम गठित की गई. टीम में लोअर बाजार थाना की पुलिस भी शामिल थी. टीम को यह सूचना मिली थी कि चतरा से निकल कर ये तस्कर रांची के लोअर बाजार इलाके में डेरा डाले हुए हैं. कड़ी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार तस्करों के पास से 550 ग्राम तैयार अफीम, एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल हैं. तीनों की गिरफ्तारी लोअर बाजार बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास से की गई गई. गिरफ्तार तस्करों ने चतरा से अफीम कलेक्ट किया था जिसे हर हाल में झारखंड से बाहर भेजना था, लेकिन उससे पहले ही सभी पकड़े गए.

पुलिस की जांच जारी

मामले में जानकारी देते हुए रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया की तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह के लिंक कहां-कहां से जुड़े हुए हैं इसकी जांच की जा रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read more

Local News