Thursday, June 18, 2026

रविवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

Share

मेष- आने वाला नया सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सही रहेगा. आप मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं. इस सप्ताह आपके पास धन आता रहेगा. खर्च होने के बाद भी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. व्यापारी लोग अपने परिवार के सपोर्ट से व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे. नौकरीपेशा वाले जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंधों को लेकर नए सप्ताह में परेशानी हो सकती है. आपका प्रिय पात्र से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में सब ठीक हो जाएगा. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. परिवार में मिठास बनी रहेगी. शिक्षा के लिए भी सप्ताह ठीक रहेगा.

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव ना पालें. आर्थिक स्थिति इस हफ्ते बढ़िया रहेगी. खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन परेशानी नहीं होगी. व्यापारी अपने सहकर्मियों से मधुरता का व्यवहार बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है. नौकरी वाले जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है. वैवाहिक संबंधों को अच्छा बनाए रखने के लिए मधुर वाणी बोलें. शिक्षा के लिए अच्छा समय रहेगा. आप जिस क्षेत्र में भी हाथ डालेंगे कामयाबी ही मिलेगी.

मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वरना कोई बीमारी परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आपकी इनकम बढ़ेगी. इसके साथ-साथ खर्च भी लगे रहेंगे. व्यापारी लोग व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए संपर्क कर सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें. वैवाहिक संबंधों में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है. शिक्षा और ज्ञान के लिए यह सप्ताह अच्छा है. आपके अंदर बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा, जिससे आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम दिखाई दे रहा है. नए सप्ताह मे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचें. आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरीपेशा वाले जातक सावधान रहें. किसी की चुगली ना करें. प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतें. परिवार की जिम्मेदारी का असर आपके प्रेम जीवन पर पड़ सकता है. वैवाहिक संबंधों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आनंदमय समय बिताएंगे. शिक्षा में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह सही रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. पुरानी गलत आदतों को छोड़ने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में सावधान रहें. किसी तीसरे व्यक्ति के चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है. छात्र अपनी शिक्षा को लेकर सीरियस नहीं रहेंगे. भाई-बहनों संग मटरगश्ती में समय बितेगा.

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है. आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी. आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शानदार दिखाई दे रहा है. आपको बिजनेस में मनचाहा प्रॉफिट मिलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है. अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करें. शिक्षा की बात करें आपके लिए समय अच्छा रहेगा. कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता के लिए थोड़ा समय और लग सकता है.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. आप कोई प्रॉपर्टी या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कानूनी दांवपेचों से बचें. अपने व्यापार के सभी कागजातों को सही रखें. नौकरीपेशा जातकों को माहौल अच्छा मिलेगा. इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव दिखाई दे रहा है. क्रोध के चलते रिश्तों में खटास आ सकती है. वैवाहिक संबंधों में ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है. छात्रों के लिए समय अच्छा है.

वृश्चिक- आने वाला सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा. अधिक ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें. आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह अच्छा है. नौकरीपेशा वाले जातकों को ऑफिस में मान सम्मान मिल सकता है. व्यापार को लेकर भी आप संतुष्ट रहेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ आनंदित रहेंगे. शादीशुदा जीवन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. जीवनसाथी का उग्र व्यवहार परेशान बढ़ाएगा. शिक्षा के लिए समय बढ़िया है. पढ़ाई लिखाई को लेकर सावधान रहें.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी वाला रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. कमजोरी के चलते कोई बीमारी हो सकती है. आर्थिक स्थिति पर ध्यान बनाएं रखें. व्यापारी अपने व्यापार को लेकर संतुष्ट रहेंगे. बिजनेस के सिलसिले में टूर पर जा सकते हैं. नौकरी करने वाले जातको का प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. अपने प्रिय पात्र से संतुलित बात करें, अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी संग प्रसन्न रहेंगे. शिक्षा के लिए भी समय ठीक रहेगा. आप विदेश जाकर भी पढ़ाई कर सकते हैं.

मकर- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति को लेकर आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापारी अपने बिजनेस में नए पुराने मित्रों के साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं. नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देना होगा, तभी उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. कंपटीशन की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सबसे अच्छा रहेगा.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा. खानपान पर विशेष ध्यान दें और तले-भुने भोजन से दूर रहें. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को अपने व्यापार में गवर्नमेंट सेक्टर से लाभ हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा. प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें. वैवाहिक संबंधों में घमंड को दूर रखें. पढ़ाई-लिखाई में विद्यार्थियों का अपना मन लगाना होगा, वरना मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. पूरे सप्ताह धन की आवक बनी रहेगी. जिससे आपके सभी कार्य पूरा होंगे. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समझदारी से कम लेंगे. नौकरी वाले जातको को भी कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम संबंधों में प्रेम और भावना देखने को मिलेगी. यह सप्ताह शिक्षा और ज्ञान के लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.

Read more

Local News