Sunday, June 21, 2026

रविंचद्रन अश्विन ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में भुवनेश्वर को छोड़ा पीछे

Share

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया. वह नितीश राणा को आउट करके ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए. अश्विन ने यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण के 11वें मैच में हासिल की है.

रविचंद्रन अश्विन न रचा इतिहास
इस मैच से पहले अश्विन ने 214 मैचों में 182 विकेट लिए थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर थे. मैच में अपना पहला विकेट लेकर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम आईपीएल इतिहास में 182 विकेट दर्ज हैं.

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. युजवेंद्र चहल – 205
  2. पीयुष चावला – 192
  3. ड्वेन ब्रोवो – 183
  4. रविचंद्रन अश्विन – 183
  5. भुवनेश्वर कुमार – 182

नितीश राणा को अश्विन ने किया आउट
अश्विन ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर एक स्मार्ट मूव से विकेट निकाला. क्योंकि क्रीज पर अच्छी तरह से जम चुके नितीश राणा ने अश्विन पर हमला किया. हालांकि, ऑफ स्पिनर ने गेंद को ऑफ के बाहर फेंक दिया और राणा अपनी क्रीज से बाहर रह गए. विकेटकीपर एमएस धोनी ने विकेट के पीछे गेंद को संभाला और आसानी से स्टंप उखाड़ दिए. स्टंपिंग के साथ ही राणा की शानदार पारी खत्म हो गई और वह 36 गेंदों पर 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

राणा के अलावा रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम योगदान दिया और स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने में उनकी मदद की, जिसकी बदौलत टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया.

चेन्नई की टीम अब तक 5 ओवर में 28 रन पर 1 विकेट खो चुकी है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक खेले गए दोनों मैच जीते हैं. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मैच जीता जबकि आईपीएल 2025 अभियान में उन्हें दूसरा मैच हारना पड़ा है.

Etv Bharat

Read more

Local News