Friday, November 27, 2026

रजरप्पा पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मां छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका माथा

Share

पूजा के बाद घायल कुत्ते के बच्चे को देखकर रुकीं, अपने हाथों से मरहम-पट्टी कर पिलाया पानी।

रामगढ़: बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शुक्रवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अंबा प्रसाद ने कहा कि मां के दरबार में पहुंचकर उन्हें काफी शांति का अनुभव होता है। उन्होंने मंदिर परिसर के वातावरण को भी अद्भुत बताया।

घायल पिल्ले की अपने हाथों से की देखभाल

पूजा करने के बाद अंबा प्रसाद मंदिर के प्रशासनिक भवन की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर एक घायल कुत्ते के बच्चे पर पड़ी, जो किसी वाहन की चपेट में आ गया था।

उन्होंने तत्काल पिल्ले को अपने हाथों से उठाया और उसकी मरहम-पट्टी की। इसके बाद उसे पानी भी पिलाया।

कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद अंबा प्रसाद वापस बड़कागांव लौट गईं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजकुमार यादव के अलावा मोनू कुमार, सत्येंद्र यादव, प्यारेलाल, तारिक अनवर और शलीम खान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read more

Local News