सोमवार को रक्सा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर व गोली चलने लगी इस बात की सूचना मिलने पर एकंगरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
नालंदा। रक्सा गांव में सोमवार को हुए हिंसक उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कांड को लेकर पुलिस ने 39 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और अधिकांश पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को रक्सा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर व गोली चलने लगी इस बात की सूचना मिलने पर एकंगरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसमें थाना अध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके की नजाकत को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने इसकी सूचना पर वरीय पदाधिकारी को दी तत्पश्चात आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के बयान पर एकंगरसराय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 39 लोगों को नामजद जबकि 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों को अभियुक्त बनाया गया है।


