Wednesday, July 1, 2026

योगिनी एकादशी पर क्या दान करना चाहिए, अभी कर लीजिए नोट

Share

Yogini Ekadashi 2025 योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है जो इस साल 21 जून 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने से दुखों का नाश होता है।

 आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि के दिन योगिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित यह तिथि इस साल (Yogini Ekadashi 2025) 21 जून 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनुष्यों को सुख-समृधि और मोक्ष मिलता है। 

इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और सत्यनारायण की कथा का पाठ करते या सुनते हैं। यह कथा सुनन से और व्रत करने से समस्त प्रकार के दुखों का नाश होता है, रोगी को आरोग्य मिलता है। बंदी भयमुक्त हो जाता है। निसंतान दंपतियों को संतान का सुख मिलता है। 

इन चीजों का कर सकते हैं दान 

योगिनी एकादशी के दिन यदि आप सच में किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करते हैं, तो इसका कई गुना पुण्य मिलता है। आप किसी व्यक्ति को उसका काम शुरू कराने या बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार दान दे सकते हैं।

इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। योगिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को गेहूं, चावल, पीले फल का दान करना चाहिए। आप भोजन भी करा सकते हैं। 

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए किसी ब्राह्मण को पीले रंग के कपड़े दान करना शुभ फल देता है। इससे घर में समृद्धि, खुशी और शांति आती है। साथ ही आपको भी इस दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए।  

जीवन की परेशानियां होंगी दूर

योगिनी एकादशी के दिन आप जल दान भी कर सकते हैं। भीषण गर्मी के दौरान जब लोग धूप में झुलस रहे होते हैं, तो उनको मिलने वाला शीतल जल उनकी आत्मा को तृप्त करता है। इससे उनके दिल से निकला आशीर्वाद आपको मिलेगा। आप पानी का बर्तन, घड़ा, वाटर कूलर सार्वजनिक रूप से लगाने से लाभ मिलता है। 

यदि आपको जीवन में अंधकार है। आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, तो आपको किसी मंदिर में विशेष रूप से भगवान विष्णु या उनके किसी अवतार के मंदिर में घी का दीपक लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करके जब आप भगवान के मंदिर में उजाला करते हैं, तो वह आपके जीवन को प्रकाशित कर देते हैं। 

Read more

Local News