यूपी के अमरोहा जिले में बुधवार को गंगा नदी में एक युवती का शव मिला जिसकी गर्दन काट दी गई थी। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिनाख्त करने में जुटी है।

अमरोहा में बुधवार को गंगा में एक युवती का शव उतराता हुआ मिला। युवती की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। धड़ को गंगा में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का मानना है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। शव बहता हुआ यहां पहुंचा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गंगा में शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा
गजरौला थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम को बदमाशों ने सेल्समैन के साथ लूट का प्रयास किया था। बुधवार को युवती की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। दरअसल, बुधवार शाम क्षेत्र के गांव तिगरी के ग्रामीण जब गंगा किनारे पहुंचे तो उन्होंने किनारे पर ही पानी में एक शव उतराता देखा।


