Sunday, May 3, 2026

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने डिब्रूगढ़ और लखनऊ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

Share

डिब्रूगढ़ और लखनऊ के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन से डिब्रूगढ़ और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने डिब्रूगढ़ और लखनऊ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल का परिचालन कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। यह ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ स्पेशल 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी और न्यू तिनसुकिया, गुवाहाटी, कामाख्या, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, गोंडा एवं बाराबंकी में ठहराव के बाद 21 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05906 लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल 23 दिसंबर को लखनऊ से रवाना होकर सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होते हुए 26 दिसंबर को डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

कोहरे ने ट्रेन परिचालन की गति पर लगाई रोक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रोहतास जिले में गुरुवार इस जाड़े के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सूर्य कोहरे की चादर में लिपटे रहे। लोग स्वेटर, टोपी समेत अन्य गर्म कपड़े पहने रहे। जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। चौक-चौराहों के अलावा दफ्तर, कोर्ट परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जला कर उसका आनंद लेने का काम कर रहे थे।

Read more

Local News