शंभुगंज थाना क्षेत्र के इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की
Share
Table of contents [hide]
- शंभुगंज.
- शंभुगंज थाना क्षेत्र के इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जानकारी के अनुसार इटवा गांव के सुलेखा देवी पति अनिल चौधरी ने गांव के ही प्रकाश चंद्र पाण्डेय से 15 डिसमिल जमीन खरीदी थी. जिस जमीन पर गांव के ही मुरलीधर पाण्डेय पिता स्व. गेनालाल पाण्डेय ने दबंगई पूर्वक कब्जा कर मकान का निर्माण करना शुरू कर दिया था. जब सुलेखा देवी ने विरोध किया तो उसके साथ घर में घुसकर मारपीट करने लगे. घटना के वक्त महिला के पति घर से बाहर थे. घटना के बाद पीड़िता महिला सुलेखा देवी ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी मुरलीधर पाण्डेय ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
Read more


